मुख्यमंत्री धामी ने आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम से ली अतिवृष्टि की जानकारी

News Hindi Samachar
देहरादूनः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार सचिवालय स्थित आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम से प्रदेश में हो रही अतिवृष्टि की जानकारी ली। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों से फोन पर वार्ता कर निर्देश दिए कि हर चुनौती का सामना करने के लिए प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा जाए। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि आपदा की स्थिति में लोगों को शीघ्र राहत मिले, इसके लिए पूरी तैयारी रखी जाए। वर्षा के कारण सड़क, विद्युत, पेयजल व्यवस्थाएं बाधित होने की दशा में, सभी व्यवस्थाएं तत्काल सुचारू की जाय।
मुख्यमंत्री ने सचिव आपदा प्रबंधन को निर्देश दिए कि लक्सर, खानपुर एवं प्रदेश के अन्य ऐसे स्थानों जहां पर कम बरसात के बावजूद भी जलभराव की समस्याएं आ रही हैं, ऐसे स्थानों के लिए ड्रेनेज की उचित व्यवस्था हो, इसके लिए दीर्घकालिक प्लान बनाया जाए। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों से लगातार संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि जनपदों में कुछ भी आवश्यकता पड़ने पर शीघ्र उपलब्ध कराई जा सके। मुख्यमंत्री ने सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ द्वारा तैनात की गई फोर्स के बारे में भी जानकारी ली।
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत सिन्हा, अपर सचिव, एसीईओ आपदा प्रबंधन रिद्धिम अग्रवाल एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड एसटीएफ ने किया हेलीकॉप्टर बुकिंग में केदारनाथ तीर्थयात्रियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

देहरादून: उत्तराखंड की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग के बहाने तीर्थयात्रियों को धोखा देने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने बुधवार को बताया कि गिरोह के तीन सदस्यों को भी गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक, इस गिरोह के […]
उत्तराखंड एसटीएफ ने किया हेलीकॉप्टर बुकिंग में केदारनाथ तीर्थयात्रियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

You May Like