मुख्यमंत्री बदलने से जनाक्रोश नहीं रुकेगा: दीपक शर्मा

News Hindi Samachar

धर्मशाला। मोदी सरकार के खिलाफ देश की जनता आक्रोशित है। महंगाई बेरोजगार ने आमजन की कमर तोड़ दी है।किसान आंदोलित हैं। ऐसे में जनाक्रोश को कम करने के उद्देश्य से भाजपा सरकार अपने मुख्यमंत्रियों को ताश के पत्तों की तरह फेंट रही है। लेकिन इससे कोई फायदा होने वाला नहीं है।जनता मोदी सरकार की जुमलेवाजी को समझ चुकी है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता दीपक शर्मा ने कहा कि पिछले तीन माह में भाजपा आसाम,कर्नाटक, उत्तराखंड और गुजरात में पांच मुख्यमंत्री बदल चुकी है लेकिन कोई फायदा होता नहीं दिख रहा है।जनता में आक्रोश दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है।उन्होनें कहा कि इसका मुख्य कारण मोदी सरकार का घमंड है।आमजन के हितों को दांव पर लगा कर चन्द बड़े घरानों को लाभ पहुंचाया जा रहा है।देश की सरकारी परिसम्पत्तियों को बेच कर लोगों को बेरोजगार करने और करोड़पति मित्रों को लाभ देने का कार्य जोरों पर है।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि जिन प्रदेशों में आगामी समय में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं उन राज्यों में भाजपा जुमलेवाजी करके,नौटंकी करके,जनता को भृमित करने की फिराक में है ताकि वोटबैंक का लाभ मिल सके।झूठी घोषणाएं करके,मुख्यमंत्री बदल कर भाजपा को कोई लाभ होने वाला नहीं है। क्योंकि जनता अब सब जान चुकी है।

दीपक शर्मा ने कहा कि गरीब-बेरोजगार,किसान-बागवान, आमजन, मध्यमवर्ग, छोटा व्यापारी, मजदूर आज अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए सरकार से जबाब चाहता है। महंगाई का समाधान चाहता है।लेकिन सरकार इन ज्वलन्त सवालों से बच कर जनता को गैर जरूरी मुद्दों पर उलझाना चाहती है। कांग्रेस नेता ने कहा कि अब भाजपा लाख षड्यंत्र रच ले लेकिन जनता भाजपा को सत्ता से बाहर करने का मन बना चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

घर-घर में बांटी जा रही हैं माइक्रो न्यूट्रिएंट्स किट

चमोली। कोविड की संभावित तीसरी लहर से सुरक्षा के दृष्टिगत जिले में स्वास्थ्य सुरक्षा के सभी इंतेजाम किए जा रहे है। बच्चों और किशोरों में शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए घर-घर माइक्रो न्यूट्रिएंट्स (सूक्ष्म पोषक तत्व) किट बांटी जा रही है। वही विभिन्न निर्माण कार्यो में […]
घर-घर में बांटी जा रही हैं माइक्रो न्यूट्रिएंट्स किट

You May Like