मुझे सम्मान देने के लिए हमेशा पार्टी आलाकमान का आभारी हूंःसिद्धू

News Hindi Samachar

चंडीगढ़। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले नवजोत सिंह सिद्धू ने बुधवार को कहा कि वह उन्हें दिए गए सम्मान के लिए हमेशा कांग्रेस आलाकमान के आभारी रहेंगे। साथ ही उन्होंने जोर दिया कि वह कभी भी समझौता नहीं कर सकते। सिद्धू ने कहा कि जो लोग पंजाब के लिए उनके प्यार को समझते हैं वे कभी उन पर कोई आरोप नहीं लगाएंगे। सिद्धू ने ट्विटर पर अपना वीडियो साझा किया जिसमें उन्होंने पंजाब से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की।

सिद्धू ने कहा, मुझे पंजाब से इश्क है और जो इसे समझते हैं वो कभी मुझ पर कोई आरोप नहीं लगाएंगे। हर जगह मेरी प्रतिभा को नजरअंदाज किया गया। राजनीति में पांच को 50 बनाया जा सकता है और 50 को शून्य में बदला जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कभी पाकिस्तान नहीं बनेगा कश्मीर, हम भारत का हिस्सा हैं और रहेंगे, भले ही मुझे गोली मार दी जाए: फारूक अब्दुल्ला

श्रीनगर से लोकसभा सदस्य अब्दुल्ला ने अपने बयान में कहा कि हमें इन जानवरों से लड़ना होगा। यह (कश्मीर) कभी पाकिस्तान नहीं बनेगा, याद रखना। हम भारत का हिस्सा हैं और हम भारत का हिस्सा रहेंगे, चाहे जो हो जाए। श्रीनगर। अक्सर निशाने पर रहने वाले नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष […]
कभी पाकिस्तान नहीं बनेगा कश्मीर, हम भारत का हिस्सा हैं और रहेंगे, भले ही मुझे गोली मार दी जाए: फारूक अब्दुल्ला

You May Like