राजीब बनर्जी को निकालने के लिए भाजपा ने बनाई अनुशासन समिति, पार्टी ने दावे खारिज किया

News Hindi Samachar

नई दिल्ली। कुछ दिन पहले एक समाचार एजेंसी ने दावा किया था कि भाजपा पश्चिम बंगाल में बागी नेता राजीब बनर्जी को पार्टी से निकालने के लिए एक अनुशासन समिति का गठन किया है। हालांकि, पार्टी की ओर से इसे खारिज किया गया है। पार्टी की ओर से कहा गया कि समाचार एजेंसी द्वारा 8 अगस्त को किया गया यह दावा पूरी तरह से फर्जी और भ्रामक है। इस तरह की किसी भी समिति में इस मामले में बैठक या चर्चाएं नहीं की है।
हाल में यह दावा किया जा रहा था कि राजीब बनर्जी को पार्टी से निकालने के अलावा भाजपा के पास कोई दूसरा विकल्प नहीं है। हाल में ही राजीब बैनर्जी ने बागी नेताओं के साथ टीएमसी के अभिषेक बनर्जी से कोलकाता कार्यालय में मुलाकात की थी। विधानसभा चुनाव से पहले राजीब बैनर्जी तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। विधानसभा चुनाव में भाजपा की ओर से वह मैदान में उतरे लेकिन चुनाव हार गए। इसके बाद से लगातार वह भाजपा दूरी बनाने लगे। कई मौके पर उन्होंने पार्टी के खिलाफ वक्तव्य भी दिए।
इन सबके बीच से न्यूज एजेंसी ने एक नेता के हवाले से यह भी दावा किया था कि राजीब बनर्जी को पार्टी की ओर से दो कारण बताओ नोटिस दिए गए हैं लेकिन अब तक उन्होंने किसी नोटिस का जवाब नहीं दिया है। इसके बाद यह माना जा रहा है कि राजीब बैनर्जी पार्टी में रहने को तैयार नहीं है। न्यूज एजेंसी के दावे के मुताबिक पार्टी के सदस्य ने कहा था कि वह भाजपा के फिलहाल सदस्य तो है लेकिन विपक्षी नेताओं के साथ वह लगातार बैठक कर रहे हैं। यह पार्टी विरोधी गतिविधि है। इसलिए उनके खिलाफ बड़ा निर्णय एक-दो सप्ताह के भीतर ले लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिलाधिकारी ने सभी नगर निकायों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए

चमोली। स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी हिमांशु खुराना की अध्यक्षता में क्लेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। जिसमें कोविड प्रोटोकाॅल के साथ स्वतंत्रता दिवस को पूरे हर्षोल्लास से मनाने की रूपरेखा तय की गई। जिलाधिकारी ने सभी नगर निकायों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए है। […]
जिलाधिकारी ने सभी नगर निकायों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए

You May Like