चमोली। देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी की जंयती प्रत्येक वर्ष 20 अगस्त को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाता है। सदभावना दिवस की पूर्व बेला पर जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने क्लेक्ट्रेट परिसर में अधिकारियों व कर्मचारियों को जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म, तथा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना को अक्षुण्ण रखने और हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यम से सुलझाने की शपथ दिलाई। जनपद के समस्त विभागों में भी अधिकारियों व कर्मचारियों ने सद्भावना दिवस पर देश की एकता, अखंडता व आपसी सदभावना को बरकार रखने की शपथ ली गई।
आजादी के अमृत महोत्सव पर आर ए एफ ने किया वॉकअथॉन का आयोजन
Thu Aug 19 , 2021
देहरादून। भारत के 75वा स्वतंत्रन्ता दिवस के अवसर पर ’’आजादी का अमृत महोत्सव‘‘ मनाया जा रहा है, जिसमें भारत सरकार द्वारा आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमो की श्रृंखला में आज रैपिड एक्शन फोर्स के श्री अखिलेष कुमार सिंह, पुलिस उपमहानिरीक्षक, आर.ए.एफ, रेंज-3 के निर्देषानुसार श्री जितेन्द्र मोहन सिल्स्वाल, द्वितीय कमान […]

You May Like
-
डेंगू के बढ़ते मामलों पर जनता से लिया फीडबैक
News Hindi Samachar September 7, 2023

