देश में 24 घंटे में 20,038 नए संक्रमित, 47 की मौत

News Hindi Samachar

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस के नए मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में शुक्रवार सुबह आठ बजे तक देश में कोरोना के 20,038 नए मरीज मिले हैं। इस अवधि में कोरोना महामारी को मात देने वाले लोगों की संख्या 16,994 है, जबकि कोरोना वायरस से संक्रमित 47 मरीजों की मौत हो गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की कुल संख्या चार करोड़ 30 लाख 45 हजार 350 हो गई है। इस दौरान रिकवरी दर 98.48 प्रतिशत हो गई। फिलहाल देश में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर एक लाख 39 हजार 073 पहुंच गई है। जबकि दैनिक संक्रमण दर 4.44 प्रतिशत है।

आईसीएमआर के मुताबिक बीते 24 घंटों में 4 लाख 50 हजार से ज्यादा टेस्ट किए गए। अबतक कुल 86 करोड़ 86 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आत्महत्या की धमकी देकर छात्रा से किया दुष्कर्म

देहरादून: थाना डालनवाला क्षेत्र के अंतर्गत एक छात्रा ने एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।आरोप है कि युवक द्वारा आत्महत्या का डर दिखाकर दुष्कर्म किया गया। उसके बाद युवक ने छात्रा का नम्बर अपने दोस्त को दे दिया। वो भी छात्रा के साथ छेड़खानी करने लगा. छात्रा की […]
आत्महत्या की धमकी देकर छात्रा से किया दुष्कर्म

You May Like