कुमाऊं के जंगलों की आग बुझाने में लगे वायुसेना के हेलीकॉप्टर

News Hindi Samachar

वन संपदा को पहुंचा भारी नुकसान 

नैनीताल। कुमाऊं के जंगलों में लगी आग को बुझाने के लिए वायुसेना के हेलीकॉप्टर ने शनिवार से भीमताल झील से पानी भरकर जंगलों में पानी डालने का काम करना शुरू कर दिया है। शनिवार की सुबह वायुसेना के हेलीकॉप्टर ने भीमताल झील से पानी भरकर नैनीताल के जंगलों में लगी आग पर डाला। वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी ने बताया कि जंगलों में लगी आग को बुझाने के लिए वायुसेना के हेलीकॉप्टर की मदद ली गई है।

मेलकनी ने बताया कि हेलीकॉप्टर ने अभी तक तीन बार झील से पानी भरकर जंगलों में लगी आग पर डालना शुरू कर दिया है। मेलकानी ने बताया कि वन विभाग के कर्मचारी भी आग बुझाने में लगे हुए हैं। आग से भीमताल, पाइंस, रानीबाग, सातताल, बेतालघाट और रामगढ़ के जंगलों की वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देश को गुलाम बनाने वालों के साथ कोई समझौता नहीं करूंगा- पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान

देश पर सबसे खराब तानाशाही थोपी गई, जो न्यायपालिका की बर्बादी का आधार बन रही है – इमरान खान इस्लामाबाद। जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक बार फिर देश की सेना और सरकार पर निशाना साधा। साथ ही उन अटकलों को दूर कर दिया, जिसमें […]
देश को गुलाम बनाने वालों के साथ कोई समझौता नहीं करूंगा- पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान

You May Like