विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने नयना देवी और कैंची धाम मंदिर में दर्शन कर की पूजा अर्चना

News Hindi Samachar

मंदिरों में आकर आत्मिक शांति और ऊर्जा मिलती है – विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी

नैनीताल। उत्तराखंड विधानसभा की अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अपने कुमाऊ प्रवास के तीसरे दिवस के दौरान नैनीताल स्थित नयना देवी मंदिर और विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम नीम करोली बाबा मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने नयना देवी मंदिर में मां नयना देवी के दर्शन कर विधिपूर्वक पूजा अर्चना की। इसके पश्चात वे प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंची, जहां उन्होंने नीम करोली बाबा के मंदिर में दर्शन किए और विशेष पूजा अर्चना की।

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कहा, “मंदिरों में आकर आत्मिक शांति और ऊर्जा मिलती है। यहां आकर प्रदेश के कल्याण के लिए प्रार्थना करने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि कुमाऊं का यह क्षेत्र धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है और यहाँ की पवित्रता और दिव्यता अद्वितीय है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे अपनी सांस्कृतिक धरोहरों और धार्मिक स्थलों की देखभाल और संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाएं। इस दौरान मंदिर के पुजारियों और श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया और उन्हें आशीर्वाद दिया। विधानसभा अध्यक्ष ने मंदिर की व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली और वहां के संचालन और सुविधाओं की सराहना की।

इस दौरान में ऋतु खण्डूडी भूषण के साथ कई स्थानीय अधिकारी और श्रद्धालु भी उपस्थित थे। उन्होंने स्थानीय जनता से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं और सुझावों को भी सुना ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सेनाध्यक्ष और नौसेना अध्यक्ष को परम विशिष्ट सेवा पदक से किया सम्मानित

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी और नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को राष्ट्र के प्रति उनकी विशिष्ट सेवा के लिए परम विशिष्ट सेवा पदक (पीवीएसएम) से सम्मानित किया। रक्षा मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में बताया कि यहां राष्ट्रपति भवन में आयोजित रक्षा अलंकरण समारोह […]
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सेनाध्यक्ष और नौसेना अध्यक्ष को परम विशिष्ट सेवा पदक से किया सम्मानित

You May Like