जोशीमठ : रोप वे अगले चार दिनों तक रहेगा बन्द

News Hindi Samachar

जोशीमठ: जोशीमठ-औली रोप वे में तकनीकी खराबी आने के कारण बन्द किया गया है। प्रबंधक संचालक इंजीनियर दिनेश भट्ट के अनुसार तकनीकी कारणों से रोप वे को अगले चार से पांच दिनों के लिए बन्द किया गया है। तकनीकी समस्या के शीघ्र निराकरण के लिए कार्य किया जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री बालियान ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट

News Hindi Samachar

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में केन्द्रीय राज्य मंत्री मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी डॉ. संजीव बालियान ने शिष्टाचार भेंट की। भेंट के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय राज्य मंत्री के मध्य राज्य में मत्स्य पालन एवं पशुपालन के क्षेत्र में चल रही विभिन्न […]

नवनिर्वाचित प्रधान के घर में घुसकर की मारपीट, मुकदमा दर्ज

News Hindi Samachar

हरिद्वार: पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद आपसी रंजिश के मामले में लक्सर कोतवाली क्षेत्र के मखियाली खुर्द गांव में चुनावी रंजिश के चलते मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गांव की नवनिर्वाचित महिला प्रधान पति के घर […]

एकम्स ने किया गंगा स्वच्छता महाभियान का शुभारम्भ

News Hindi Samachar

हरिद्वार: मां गंगा सफाई अभियान के संकल्प को इस वर्ष भी जारी रखते हुए एकम्स के उच्च प्रबंधन के नेतृत्व में कर्मचारियाें ने गंगा सफाई महाभियान का शुभारम्भ किया। भारी संख्या में कम्पनी कर्मचारियों ने अग्रसेन घाट यानी गया घाट पर गंगा सफाई अभियान चलाया। यह घाट एकम्स कंपनी ने […]

उत्तरकाशी एवलांच हादसा : वायुसेना ने 10 और शव पहुंचा, मातली

News Hindi Samachar

उत्तरकाशी: भारतीय वायुसेना का हेलीकाप्टर डोकरानी बामक ग्लेशियर क्षेत्र (बेस कैंप) से रविवार को 10 लोगों के शव लेकर मातली पहुंचा। अभी तक 21 प्रशिक्षु पर्वतारोहियों के शव मातली और उत्तरकाशी पहुंचाए जा चुके हैं। यह सभी लोग एवलांच में फंस गए थे। बेस कैंप में अभी भी 10 शव […]

भारी बर्फबारी के कारण हेमकुंट साहिब की तीर्थयात्रा रुकी

News Hindi Samachar

चमोली: उत्तराखंड के चमोली में हेमकुंट साहिब की तीर्थयात्रा यहां भारी बर्फबारी के कारण अपने कपाट बंद होने से ठीक एक दिन पहले बंद हो गई है। चमोली जिले में आज ताजा हिमपात हुआ है, पुलिस अधीक्षक (एसपी) श्वेता चौबे ने बताया कि इस क्षेत्र में 2 फीट से अधिक […]

सिविल सर्विस ऑफ़िसर्स वाइव्स एसोसिएशन का दिवाली फेस्ट-2022 का हुआ शुभारंभ

News Hindi Samachar

देहरादून: सिविल सर्विस ऑफ़िसर्स वाइव्स एसोसिएशन की ओर से ओल्ड मसूरी रोड स्थित सिविल सर्विस इंस्टीट्यूट में आयोजित संजीवनी दिवाली फेस्ट-2022 का शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय भव्य संजीवनी दिवाली फेस्ट का बतौर मुख्य अतिथि गुरमीत कौर की ओर से दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। इस दौरान उत्तराखंड के स्थानीय […]

मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में विभिन्न योजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण

News Hindi Samachar

गुप्तकाशी: मुख्यमंत्री ने तिलवाड़ा, रुद्रप्रयाग में जनपद की विभिन्न विकास योजनाओं के तहत कुल 46680.95 लाख रुपये के कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने जनपद के विकास हेतु 14294.18 लाख रुपये का लोकार्पण और 32386.77 लाख रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल में […]

26वां विरासत: 09 अक्टूबर से, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रहेगी धूम

News Hindi Samachar

देहरादून: 26वांं ‘विरासत आर्ट एंड हेरिटेज फेस्टिवल-2022’ का 09 अक्टूबर से डॉ.बी.आर.अंबेडकर स्टेडियम (कौलागढ़ रोड) में आयोजित होगा। पन्द्रह दिवसीय विरासत में भारतीय संगीत जगत की जानी-मानी हस्ती सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में प्रतिभाग करेंगी। शहर के राजपुर रोड स्थित एक होटल में रीच संस्था के महासचिव आरके सिंह सहित […]

जौनसार बावर के होनहार युवा राजेश का पुर्तगाल में होने वाले विश्व चैंपियनशिप के लिए चयन

News Hindi Samachar

देहरादून: जौनसार बावर, जनपद देहरादून के ग्राम अटाल, खत देवधार,उत्तराखण्ड के निवासी राजेश वर्मा का चयन ‘पैरालंपिंग कमेटी ऑफ इण्डिया’ द्वारा विला रील द सान्टो एन्टोनियो, पुर्तगाल में होने वाले IWAS WORLD CHAMPIOSHIP-2022 के लिए स्वीमिंग टीम में किया गया है। यह वर्ल्ड गेम दिनांक 23 से 29 नवम्बर, 2022 […]