मुख्यमंत्री धामी के छह संकल्प को पूरा करने के लिए जताई प्रतिबद्धता

News Hindi Samachar
नैनीताल: कुमाऊं विवि के डीएसबी परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन छात्र संघ ने संकल्प दिवस के रूप में मनाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या ने मुख्यमंत्री के संकल्पों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को अपना लक्ष्य बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और महिलाओं को सशक्त करने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। विचार गोष्ठी में भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड, समान नागरिक संहिता हमारा लक्ष्य, बेहतर सड़कें सुगम यातायात, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता उत्तराखंड, सशक्त नारी शक्ति समृद्ध प्रदेश, सशक्त युवा समृद्ध प्रदेश व नशा मुक्त उत्तराखंड आदि विषयों पर केपी महिला छात्रावास, गौरा देवी महिला छात्रावास, लक्ष्मीबाई महिला छात्रावास, केनफील्ड पुरुष छात्रावास और डीएसबी परिसर के छात्र-छात्राओं ने अपने विचार रखे। मुख्यवक्ता प्रांत प्रचार प्रमुख हिंदू जागरण हरीश राणा ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री के छह संकल्प उत्तराखंड के विकास के लक्ष्य को अतिशीघ्र प्राप्त कर लेंगे। इससे पूर्व भाजपा के मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, परिसर निदेशक प्रो. एलएम जोशी, डीएसडब्ल्यू प्रो. एलएस लोधियाल, संयोजक व छात्रसंघ अध्यक्ष विशाल वर्मा आदि ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष महिला मोर्चा दीपिका बिनवाल, नगर अध्यक्ष युवा मोर्चा आशु उपाध्याय, जिला संगठन मंत्री दीपक रावत, डॉ. भुवन आर्या, दया किशन पोखरिया, दीपक मेलकानी, शुभम कुमार, मोहित पंत, प्रिंस गड़िया, छात्रसंघ अध्यक्ष हल्द्वानी कुलदीप कुलियाल और डीएसबी परिसर के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। नैनीताल क्लब में भी पार्टी कार्यकताओं ने विधायक सरिता आर्य की मौजूदगी में मुख्यमंत्री के जन्म दिन केक काटकर मनाया। यहां भी अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नितिन कार्की, मनोज जोशी, भूपेंद्र बिष्ट, गजाला कमाल सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत का मान, सम्मान व स्वाभिमान बढ़ा: मुख्यमंत्री धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत का मान, सम्मान एवं स्वाभिमान बढ़ा है। देश में नई कार्य संस्कृति आई है और समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति तक सरकारी सुविधाएं पहुंचाने के लिए पूरी पारदर्शिता से काम किया जा रहा है। […]
नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत का मान, सम्मान व स्वाभिमान बढ़ा: मुख्यमंत्री धामी

You May Like