हरीश रावत ने लैंसडाैन का नाम बदलने पर दी तीखी प्रतिक्रिया

News Hindi Samachar

देहरादून : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री हरीश रावत ने लैंसडौन का नाम बदलने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। एक ट्वीट के माध्यम से उन्होंने मंगलवार को सरकार से आग्रह किया है कि नाम बदलना उत्तराखंड के लिए नुकसानदायक होगा। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा कि मुख्यमंत्री जी मैं आपसे आग्रह कर रहा हूं कि लैंसडाैन का नाम बदलना, उत्तराखंड के लिए नुकसानदायक होगा। अब लैंसडाैन एक विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो रहा है मोस्ट सौट आफ़्टर डेस्टिनेशन है उत्तराखंड की इस समय। फिर गढ़वाल रेजिमेंटल सेंटर का घर है।

पहले ही अग्निवीर योजना के जरिए हमारी रेजीमेंटों की परंपरा को समाप्त करने का षड्यंत्र रचा जा चुका है। अब जिस नाम से दुनिया जानती है कि गढ़वाल रेजीमेंट, गढ़वाल के महावीरों का घर लैंसडाउन। हमें नाम की उन बुलंदियों तक पहुंचने में बहुत वक्त लगा है। फिर आज समय बदल गया है। जिनके हम गुलाम रहे उस देश का प्रधानमंत्री आज भारतीय मूल का एक हिन्दू है, जिस पर हमको गर्व होना चाहिए। फिर किस-किस नाम को बदलेंगे! जॉर्ज एवरेस्ट, जिम कॉर्बेट, रानीखेत और नैनीताल के क्लब जो अंग्रेजों की परंपरा से जुड़े हुए हैं। रानीखेत और मसूरी का कैथोलिक चर्च। उन्होंने कहा है कि नामों का परिवर्तन किसी भी कीमत पर उचित नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खेल के प्रति गंभीर है सरकार, खिलाड़ियों को मिलेगी उच्च स्तरीय सुविधाएं : रेखा आर्य

देहरादून : रायपुर ब्लाक के आमवाला में मंगलवार को खेलमंत्री ने बहुउद्देशीय क्रीड़ा भवन का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ प्रस्तुत की गईं। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि इस क्रीड़ा हॉल की कुल लागत 4 करोड़ 75 लाख रुपये है, जहाँ […]
खेल के प्रति गंभीर है सरकार, खिलाड़ियों को मिलेगी उच्च स्तरीय सुविधाएं : रेखा आर्य

You May Like