दून के प्रसिद्ध बुक स्टोर सहित कई दुकानों को किया गया सील, जानिए वजह 

News Hindi Samachar

अभिभावकों से जबरन सामग्री बेचने वालों पर शिकंजा

शिक्षा माफिया पर जिला प्रशासन का प्रहार जारी

देहरादून। जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यूनिवर्सल बुक डिपो, नेशनल बुक डिपो, ब्रदर पुस्तक भंडार सहित कई दुकानों को सील कर दिया गया।

ये प्रतिष्ठान अभिभावकों को विवश कर जबरन किताबें और अन्य सामग्री बेच रहे थे। टैक्स चोरी और बिल न देने के आरोप में डीएम के निर्देश पर संगीन धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

जीएसटी चोरी और फर्जी प्रकाशन का खुलासा, निजी स्कूलों पर गिर सकती है गाज

जांच में पाया गया कि कई किताबों के आईएसबीएन नंबर ट्रैक नहीं हो पाए हैं और जीएसटी चोरी के प्रमाण मिले हैं।
स्कूलों से गठजोड़ रखने वाले प्रमुख दुकानों पर शिकायतों के आधार पर कार्रवाई की गई। प्रशासन अब निजी स्कूलों पर भी प्रवर्तन कार्रवाई की तैयारी में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

क्या आपका भी है कोलेस्ट्रॉल लेवल हाई, तो कंट्रोल करने के लिए इन योगासनों का करें अभ्यास

जब खून में कोलेस्ट्रॉल का स्तर सामान्य से अधिक हो जाता है तो इसे हाई कोलेस्ट्रॉल कहते हैं। इससे दिल का दौरा या स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। कोलेस्ट्रॉल भले ही शरीर के लिए आवश्यक है लेकिन इसकी अधिक मात्रा हानिकारक हो सकती है। अस्वस्थ आहार, शारीरिक सक्रियता की […]
क्या आपका भी है कोलेस्ट्रॉल लेवल हाई, तो कंट्रोल करने के लिए इन योगासनों का करें अभ्यास

You May Like