पाकिस्तान का एफ-16 लड़ाकू विमान गिराने का शौर्य दिखाने वाले कैप्टन अभिनंदन को वीर चक्र से किया गया सम्मानित

News Hindi Samachar

27 फरवरी 2019 को हुए बालाकोट एयरस्ट्राइक के दौरान अभिनंदन वायुसेना में विंग कमांडर थे और उन्होंने पाकिस्तान के एफ-16 को निरस्त कर दिया था। पाकिस्तानी सीमा में अभिनंदन का विमान क्रैश होने के कारण उन्हें बंदी बना लिया था। भारत के दबाव के बाद अभिनंदन को 60 घंटे बाद छोड़ा गया था।

नयी दिल्ली। भारतीय वासुसेना के ग्रुप कप्तान अभिनंदन वर्धमान को आज वीर चक्र से सम्मानित किया गया। बता दें कि, वीर चक्र से सम्मानित करने के लिए अभिनंदन के नाम की पहले ही घोषणा कर दी गई थी और अब राष्ट्रपति भवन में रामनाथ कोविंद द्वारा सम्मानित किया गया। 27 फरवरी 2019 को हुए बालाकोट एयरस्ट्राइक के दौरान अभिनंदन वायुसेना में विंग कमांडर थे और उन्होंने पाकिस्तान के एफ-16 को निरस्त कर दिया था। पाकिस्तानी सीमा में अभिनंदन का विमान क्रैश होने के कारण उन्हें बंदी बना लिया था। भारत के दबाव के बाद अभिनंदन को 60 घंटे बाद छोड़ा गया था।

भारतीय वायुसेना के लिए बेहद ही खास दिन

भारतीय वायुसेना के लिए आज का दिन बेहद खास है क्योंकि आज न केवल अभिनंदन वर्धमान को वीर चक्र से सम्मानित किया जाएगा बल्कि जम्मू-कश्मीर में एक ऑपरेशन के दौरान ए-प्लस प्लस़़ श्रेणी के आतंकवादी को ढेर करने के लिए नायब सूबेदार सोमबीर को भी मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल को भी मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया जाएगा। मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल ने 5 आतंकियों को मौत के घाट उतारा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड में आप की सरकार आई तो गरीब लोगों का भला होगाः केजरीवाल

राज्य में आप की सरकार बनी तो मुफ्त तीर्थयात्रा कराएंगे हरिद्वार। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं यहां यह ऐलान करने आया हूं कि यदि राज्य में आम आदमी पार्टी […]
उत्तराखंड में आप की सरकार आई तो गरीब लोगों का भला होगाः केजरीवाल

You May Like