25 रुपए सस्ता होगा एक लीटर पेट्रोल: मुख्यमंत्री

News Hindi Samachar

रांची। देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हमने बड़ी वृद्धि देखी है। इन सब के बीच देश का एक राज्य ऐसा भी है जहां पेट्रोल की कीमतों में भारी छूट देने का ऐलान किया गया है। दरअसल, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ऐलान किया है कि गरीबों को पेट्रोल पर राज्य सरकार 25 रुपए की छूट देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के मूल्य में लगातार इजाफा हो रहा है, इससे गरीब और मध्यम वर्ग के लोग सबसे अधिक प्रभावित हैं। इसलिए सरकार ने राज्य स्तर से दुपहिया वाहन के लिए पेट्रोल पर प्रति लीटर 25 की राहत देगी, इसका लाभ 26 जनवरी 2022 से मिलना शुरू होगा। लेकिन सस्ते पेट्रोल-डीजल का लाभ सिर्फ बीपीएल कार्ड धारकों को मिलेगा।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार स्टूडेंट्स को स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड से आच्छादित करेगी, ताकि होनहार छात्रों को पढ़ाई करने में परेशानी ना हो। जनजाति समुदाय के बच्चों को बैंक प्रबंधन लोन नहीं दे रहें हैं, इसको लेकर सरकार गंभीर है। आने वाले दिनों में इस समस्या का समाधान सरकार करेगी। आपको बता दें कि राज्यपाल रमेश बैस के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने टूरिज्म पॉलिसी के बुकलेट का विमोचन और समर योजना का शुभारंभ किया। समर योजना के जरिये झारखण्ड को कुपोषण मुक्त बनाने का प्रयास किया जाएगा। 1000 दिनों के महाअभियान से बच्चे, किशोरियां और महिलाएं लाभान्वित होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सभी के साथ मिलकर कर्नाटक में भाजपा को सत्ता में वापस लाने का प्रयास करेंगेः बोम्मई

हुबली। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बुधवार को कहा कि वह अन्य नेताओं के साथ मिलकर 2023 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को सत्ता में वापस लाने का प्रयास करेंगे। राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कर्नाटक इकाई के कार्यकारिणी के सदस्यों […]
सभी के साथ मिलकर कर्नाटक में भाजपा को सत्ता में वापस लाने का प्रयास करेंगेः बोम्मई

You May Like