ऋषिकेश। भाजपा प्रत्याशी सुबोध उनियाल की सभाओं में उमड रही भीड़ से अन्दाजा लगाया जा सकता है कि सुबोध का इस बार भी जादू जनता के सिर चढ़कर बोल रहा है। एक सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी सुबोध उनियाल ने कहा कि विधानसभा को विकास के मामले में प्रदेश में अग्रणी बनाना उनका लक्ष्य है। वे अपनी योजनाओं का संचालन इसी उद्देश्य को लेकर करते है। सुबोध उनियाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने इस प्रदेश को भ्रष्टाचार की गर्त में झोकने का काम किया है। इसलिए वे कांग्रेस छोड भाजपा में शामिल हुए। उन्हांेने कहा कि भारतीय जनता पार्टी उत्तराखण्ड में विकासपरक सोच के साथ अपने कार्याे को अन्जाम दे रही है। जबकि कांग्रेस का एक मात्र उद्देश्य किसी तरह से सत्ता हथियाना है। उन्हांेने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शासन में ही उत्तराखण्ड का विकास संभव है। कांग्रेस सिर्फ छल कपट की राजनीति तक सीमित है। सुबोध ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा की विकासपरक सोच के साथ है। प्रदेशवासी भली भांति जानते है कि अगर कांग्रेस सत्ता मंे आ गयी तो उत्तराखण्ड में भ्रष्टाचार का राज्य स्थिापित हो जाएगा।
धर्मपुर सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी बीर सिंह पंवार को मिल रहा भारी जनसमर्थन
Mon Feb 7 , 2022
देहरादून। धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के बागी निर्दलीय प्रत्याशी बीर सिंह पंवार भाजपा और कांग्रेस की गणित बिगाड़ते दिखाई दे रहे हैं। जिससे दोनों मुख्य राष्ट्रीय पार्टियों के प्रत्याशियों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई दे रही हैं। वीर सिंह पंवार और उनके समर्थक घर-घर जाकर प्रचार […]

You May Like
-
बीकेटीसी के सीईओ ने यात्रा व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण
News Hindi Samachar September 20, 2024
