भगवंत मान ने पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ, पगड़ी पहनकर समारोह में शामिल हुए केजरीवाल

News Hindi Samachar

चंडीगढ़। भगवंत मान ने पंजाब के मुख्यमंत्री पद एवं गोपनियता की शपथ ली। भगवंत मान को राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने शपथ दिलाई। इस समारोह में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया समेत कई नेता पगड़ी पीली पहनकर शामिल हुए। आपको बता दें कि भगवंत मान ने शपथ शहीद-ए-आजम भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में ली।

48 वर्षीय भगवंत मान धुरी विधानसभा सीट से 58,206 वोट से जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी दलवीर सिंह गोल्डी को परास्त किया है। आम आदमी पार्टी की बात की जाए तो 117 विधानसभा सीटों में से पार्टी ने 92 सीटों पर एकतरफा जीत दर्ज की है।

शपथ ग्रहण समारोह से पहले भगवंत मान ने पंजाबी में ट्वीट किया, ‘‘सूरज की सुनहरी किरण आज एक नया सवेरा लेकर आई है। भगत सिंह और बाबासाहेब के सपनों को पूरा करने के लिए आज पूरा पंजाब खटकड़ कलां गांव में शपथ लेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गोवा में किसकी होगी ताजपोशी ? केंद्रीय नेतृत्व के साथ चर्चा करेंगे प्रमोद सावंत

नयी दिल्ली। गोवा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत दिल्ली दौरे पर हैं। यहां पर वो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के केंद्रीय नेतृत्व के साथ नई सरकार के गठन पर चर्चा करेंगे। आपको बता दें कि प्रमोद सावंत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री […]
गोवा में किसकी होगी ताजपोशी ? केंद्रीय नेतृत्व के साथ चर्चा करेंगे प्रमोद सावंत

You May Like