बढ़ती महंगाई को लेकर सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया धरना-प्रदर्शन

News Hindi Samachar

विकासनगर। पेट्रो पदार्थों सहित तमाम वस्तुओं की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस मुखर हो गयी है। कांग्रेस ने महंगाई के विरोध में तहसील विकासनगर में धरना प्रदर्शन कर केंद्र और प्रदेश की सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा ने डबल इंजन की सरकार के नाम पर व जनता को भ्रमित करने के लिए गलत बयानबाजी कर ध्रुवीकरण की राजनीति की है। जिसके बल पर भाजपा सत्ता में आयी है। आरोप लगाया कि चुनाव से पहले तमाम झूठे वायदे करने वाली भाजपा ने प्रदेश में सरकार बनाते ही महंगाई को चरम पर पहुंचा दिया है। आम आदमी महंगाई की मार से त्रस्त है और लोगों के लिए दो जून की रोटी मुश्किल हो गयी है।

विकासनगर तहसील परिसर में गुरुवार को धरना प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर प्रहार किया। इस दौरान धरना प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संजय किशोर ने कहा कि प्रचंड बहुमत की सरकार होने के बावजूद भी केंद्र और प्रदेश की सरकार रोजाना रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल, खाद्य तेल, खाद्य सामग्री, ईंट, रेत, बजरी, सरिया सहित जरूरत की तमाम वस्तुओं के दाम बढ़ाकर आम जनता का शोषण करने पर उतर आयी है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार की जन विरोधी नीतियों के विरुद्ध कांग्रेस निरंतर संघर्ष करती रहेगी। शहर कांग्रेस के अध्यक्ष शम्मी प्रकाश ने कहा कि यह सरकार इस देश की आवाम को भ्रमित कर समाजिक बंटवारा करके देश के लोगों का ध्यान भटका कर आर्थिक रूप से शोषण कर रही है। जिसका उदाहरण रोजाना बढ़ते हुए दाम हैं। कहा कि भाजपा के नेता सिर्फ देशवासियों को विभाजित करने की राजनीति कर आम आदमी की आवाज दबाना चाहते हैं। लेकिन कांग्रेस सदैव संघर्ष करती रहेगी। कांग्रेसी नेता संजय जैन ने कहा कि यह सरकार धार्मिक भावनाओं को उकसा कर लोगों को भ्रमित कर वोट प्राप्त कर के अपने किए गए वादों को पूरा नहीं करती। बल्कि उल्टा दिन प्रतिदिन महंगाई बढ़ाकर लोगों आर्थिक शोषण कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आंदोलनकारी आरक्षण मामले में लचर पैरवी तो खनन मामले में जबरदस्त पैरवी क्यों सरकारः मोर्चा

विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि कल राज्य आंदोलनकारियों के क्षैतिज आरक्षण मामले में सरकार की तरफ से की गई लचर पैरवी आंदोलनकारियों पर कुठाराघात कर गई, जिस कारण आंदोलनकारियों की नौकरी पर बन आई द्य सरकार मॉडिफिकेशन एप्लीकेशन एवं […]
आंदोलनकारी आरक्षण मामले में लचर पैरवी तो खनन मामले में जबरदस्त पैरवी क्यों सरकारः मोर्चा

You May Like