पटियाला में कैप्टन अमरिंदर की शर्मनाक हार, आप प्रत्याशी कोहली को मिली एकतरफा जीत

News Hindi Samachar

जालंधर। पंजाब में विधानसभा चुनाव के धीरे-धीरे समाने आ रहे हैं। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब लोक कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। आपको बता दें कि कांग्रेस को अलविदा कहने के बाद अमरिंदर सिंह ने खुद की पार्टी का गठन किया था और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ मिलकर पटियाला ने ताल ठोकी थी। लेकिन इस सीट पर आम आदमी प्रत्याशी अजीत पाल सिंह कोहली को एकतरफा जीत मिली है।

पंजाब में आम आदमी पार्टी को बहुमत मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी ने भगवंत मान को मुख्यमंत्री चेहरा घोषित किया था और वो अपनी धुरी से आगे चल रहे है। इसी बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भगवंत मान के साथ एक तस्वीर साझा की है। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि इस इंक़लाब के लिए पंजाब के लोगों को बहुत-बहुत बधाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कांग्रेस-सपा को जनता ने नकारा: नरोत्तम मिश्रा

भोपाल। देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव परिणाम के लिए मतगणना जारी है। मतगणना के दौरान रुझान के आधार बीजेपी और कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रिया लगातार सामने आ रही है। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस के साथ कोई रहना नहीं चाहता। नरोत्तम मिश्रा […]
कांग्रेस-सपा को जनता ने नकारा: नरोत्तम मिश्रा

You May Like