जिलाधिकारी की फोटो का व्हाट्स एप पर दुरुपयोग, जनता रहे सचेत

News Hindi Samachar

देहरादून: जिलाधिकारी की फोटो का व्हाटस एप दुरुपयोग किया जा रहा है। सहायक निदेशक सूचना ने आम जनता से आग्रह किया है कि वह इस तरह के प्रकरण की जानकारी साइबर सेल को दें ताकि आरोपित के विरुद्ध कार्रवाई हो सके।

जिला सूचना अधिकारी ने बुधवार को जानकारी दी कि जिलाधिकारी डॉ. आर. राजेश कुमार की फोटो लगाकर किसी व्यक्ति द्वारा व्हाट्स एप पर सन्देश भेजे जा रहे हैं। इसकी जानकारी उपजिलाधिकारी विकासनगर एवं तहसीलदार ने जिलाधिकारी दी है।

जिलाधिकारी ने जनता से अपील की है कि कोई व्यक्ति जिलाधिकारी (उनकी) की व्हाट्स एप पर फोटो लगाकर वार्तालाप करते हैं तो तत्काल थाने अथवा साइबर सेल के नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करें ताकि कोई ठगी न हो पाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चिपको नेत्री स्व. गौरा देवी के पुत्र को सौंपा सम्मान राशि का चेक

जोशीमठ: उत्तराखंड सरकार के उत्तराखंड रत्न सम्मान से सम्मानित स्व. गौरा देवी के सुपुत्र चंद्र सिंह राणा को एसडीएम कुमकुम जोशी ने राज्य सरकार से प्राप्त 500001 (पांच लाख एक रुपये) की धनराशि का चेक भेंट किया। चिपको नेत्री स्व. गौरा देवी के पुत्र को यह धनराशि वर्ष 2016 में […]
चिपको नेत्री स्व. गौरा देवी के पुत्र को सौंपा सम्मान राशि का चेक

You May Like