28 अप्रैल से ऑफलाइन पंजीकरण शुरू, अब तक 21 लाख तीर्थयात्रियों ने कराया रजिस्ट्रेशन

News Hindi Samachar

मई में केदारनाथ और बदरीनाथ धाम की यात्रा के लिए 8.95 लाख तीर्थयात्रियों ने कराया पंजीकरण

देहरादून।  चारधाम यात्रा के लिए इस साल तीर्थयात्रियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। मई महीने में बदरीनाथ और केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए अब तक 8.95 लाख से अधिक श्रद्धालु ऑनलाइन पंजीकरण करा चुके हैं। 28 अप्रैल से ऑफलाइन पंजीकरण शुरू होने के बाद तीर्थयात्रियों की संख्या में और तेजी से इजाफा होने की उम्मीद है।

पर्यटन विभाग ने 20 मार्च से चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा शुरू की थी। अब तक कुल पंजीकरण का आंकड़ा 21 लाख के पार पहुंच चुका है। आगामी 2 मई को केदारनाथ और 4 मई को बदरीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुलने जा रहे हैं।

अब तक मिले पंजीकरण में केदारनाथ धाम के लिए 4.80 लाख, बदरीनाथ धाम के लिए 4.13 लाख, गंगोत्री के लिए 2.36 लाख और यमुनोत्री के लिए 2.61 लाख तीर्थयात्रियों ने अपनी यात्रा सुनिश्चित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

पुनर्निर्माण कार्यों और यात्रियों की सुविधाओं का किया निरीक्षण यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेगा गर्म पानी, स्वच्छता पर रहेगा विशेष ध्यान देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने शनिवार को केदारनाथ धाम पहुंचकर आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों और व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। अपने इस दौरे में उन्होंने सबसे पहले […]
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

You May Like