तीर्थयात्रियों का वाहन भूस्खलन की चपेट में, महाराष्ट्र की महिला की मौत

News Hindi Samachar

गुप्तकाशी : केदारनाथ धाम से लौट रहे तीर्थयात्रियों का वाहन भूस्खलन की चपेट में आ गया। इस हादसे में महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए।

यह हादसा गौरीकुंड से सोनप्रयाग के बीच मुनकटिया में हुआ। मलबे में दबे वाहन को एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय लोगों ने सुरक्षित निकाला। इस हादसे में जान गंवाने वाली पुष्पा देवी (62) महाराष्ट्र की रहने वाली हैं। केदार घाटी में पिछले पांच दिन से भारी बरसात हो रही है। संपर्क मार्गों और राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार भूस्खलन हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पचास देशों तक फैला मंकीपॉक्स,नाइजीरिया में पहली मौत

जेनेवा: विश्व स्वास्थ्य संगठन डब्ल्यूएचओ ने मंकीपॉक्स को लेकर एक बार फिर चेतावनी जारी की है। डब्ल्यूएचओ ने अपनी रिपोर्ट में मंकीपॉक्स के 50 देशों तक फैलने और नाइजीरिया में मंकीपॉक्स से पहली मौत होने की पुष्टि की है। डब्ल्यूएचओ की हालिया रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनिया के […]
पचास देशों तक फैला मंकीपॉक्स,नाइजीरिया में पहली मौत

You May Like