एक जुलाई से गंगा में राफ्टिंग का नहीं होगा संचालन, दो महीने के लिए रहेगा बंद 

News Hindi Samachar

नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

ऋषिकेश। आज रिवर राफ्टिंग का आखिरी दिन है। एक जुलाई से गंगा में राफ्टिंग का संचालन नहीं होगा। जुलाई और अगस्त में राफ्टिंग का संचालन बंद रहेगा। एक सितंबर से गंगा में दोबारा राफ्टिंग शुरू कराई जाएगी पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के बाद गंगा का जलस्तर बढ़ जाता है। नदी के जलस्तर को देखते हुए 30 जून तक कौड़ियाला, मरीन ड्राइव, शिवपुरी, ब्रह्मपुरी और क्लब हाउस से रिवर राफ्टिंग का संचालन बंद कर दिया जाता है। राफ्टिंग के शौकीनों के लिए आज 30 जून मात्र एक दिन का समय शेष है।

गंगा नदी रिवर राफ्टिंग समिति के साहसिक खेल अधिकारी खुशाल सिंह नेगी ने बताया कि एक जुलाई से गंगा में राफ्टिंग का संचालन पूरी तरह बंद हो जाएगा। 30 जून तक ही गंगा में राफ्टिंग का संचालन होगा। बरसात सीजन के कारण जुलाई और अगस्त में इसका संचालन बंद रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल मुकाबले में जीत के बाद कोहली और रोहित शर्मा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय से लिया संन्यास

रोहित 2007 से तो विराट 2010 से रहे भारत की टी20 टीम का हिस्सा नई दिल्ली। टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल के बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले लिया। खिताब जीतते ही विराट ने तुरंत ही ब्रॉडकास्टर को संन्यास के बारे में बता […]
टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल मुकाबले में जीत के बाद कोहली और रोहित शर्मा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय से लिया संन्यास

You May Like