परिवहन निगम ने बारह अक्षम कर्मचारियों को जबरन किया सेवानिवृत्ति

News Hindi Samachar

देहरादून: परिवहन निगम की ओर से अक्षम कर्मचारियों को जबरन रिटायर करना शुरू किया जा रहा है। दो दिन में 12 ऐसे कर्मचारियों को रिटायर करने से निगम कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। परिवहन निगम ने अनिवार्य सेवानिवृत्ति (सीआरएस) का आदेश जारी किया था। इसके तहत 84 कर्मचारी चिन्हित किए गए थे।

इसमें एक लिपिक, 69 ड्राइवर, 14 कंडक्टर ऐसे थे जो कि अक्षम हैं। वह अपने पद के सापेक्ष काम नहीं कर सकते हैं। इन सभी को परिवहन निगम कर्मचारी सेवा नियमावली-2015 के विनियम 37(क) के तहत अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जा रही है। इनमें से 70 को निगम ने नोटिस जारी कर दिया था। नोटिस की मियाद तीन माह थी, जो कि अब पूरी होने लगी।

पिछले दो दिन में परिवहन निगम ने देहरादून, टनकपुर और नैनीताल मंडल में 12 अक्षम कर्मचारियों को जबरन रिटायर कर दिया है। बाकी के नोटिस की मियाद भी 22 दिसंबर तक पूरी हो रही है, जो कि 23 दिसंबर को जबरन रिटायर कर दिए जाएंगे। अकेले देहरादून मंडल में ही 30 अक्षम में से नौ को जबरन रिटायर कर दिया गया है।

किस मंडल में कितने कर्मचारी होंगे जबरन रिटायर मंडल    लिपिक    ड्राईवर    कंडक्टर    कुल योग देहरादून    01    27     11     39 नैनीताल   00    23     02     25 टनकपुर   00     19    01     20 कुल   01     69     14    84

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सरकार ने राहुल गांधी से की यात्रा रोकने की अपील, कांग्रेस बोली- क्या मोदी मास्क पहनकर गुजरात गए थे

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने राहुल गांधी से यात्रा रोकने की अपील की है। इसके लिए कोरोना महामारी बढ़ने का हवाला दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने राहुल को लेटर लिखा है। उन्होंने कहा कि देश में एक बार फिर से कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है, हेल्थ […]
सरकार ने राहुल गांधी से की यात्रा रोकने की अपील, कांग्रेस बोली- क्या मोदी मास्क पहनकर गुजरात गए थे

You May Like