उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, पाला और कोहरे का अलर्ट, दिसंबर की शुरुआत तक बारिश के आसार नहीं

News Hindi Samachar

देहरादून- उत्तराखंड में फिलहाल मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है। तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक गर्मी दर्ज की जा रही है। पहाड़ी क्षेत्रों से लेकर मैदानी इलाकों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। बृहस्पतिवार को दिनभर धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली, लेकिन आने वाले दिनों में मौसम का रुख बदलने के संकेत हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, 27 और 28 नवंबर को प्रदेश के पर्वतीय जिलों में पाला पड़ने की संभावना है। वहीं, मैदानी क्षेत्रों के कुछ हिस्सों में भी सुबह के समय कोहरा छा सकता है। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर के कुछ इलाकों में पाले और कोहरे का असर देखने को मिल सकता है। इससे तापमान में गिरावट के साथ ठंड बढ़ने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 29 नवंबर से दो दिसंबर तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रहेगा। दिसंबर के शुरुआती दिनों में भी बारिश की संभावना नहीं जताई गई है। ऐसे में फिलहाल प्रदेशवासियों को बारिश के लिए इंतजार करना पड़ सकता है।

Next Post

सीडीओ ने की ग्राम्य विकास विभाग के कार्यो समीक्षा, योजनाओं को समयबद्ध पूरा करने के दिए निर्देश

आचार संहिता लागू होने से पहले समूह लाभार्थियों के खातों में धनराशि हस्तांतरण के निर्देश, लखपति दीदी योजना और स्वरोजगार कार्यक्रमों की भी समीक्षा देहरादून। ग्राम्य विकास विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति को लेकर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीपक सैनी ने विकास भवन सभागार […]
सीडीओ ने की ग्राम्य विकास विभाग के कार्यो समीक्षा, योजनाओं को समयबद्ध पूरा करने के दिए निर्देश

You May Like