काग्रेस 1 हजार रुपए का लालच देखकर खरीद रही है वोट: शिवराज सिंह

News Hindi Samachar

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने कहा कि कांग्रेस उम्मीदवार और कार्यकर्ता चुनाव जीतने के लिए अनैतिक साधनों का इस्तेमाल कर रहे हैं। पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ता जनता को धमका रहे हैं।

भोपाल। मध्य प्रदेश की खंडवा लोकसभा सीट समेत 3 विधानसभा सीट रैगांव, जोबट और पृथ्वीपुर में वोटिंग जारी है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में संभावित हार को देखकर कांग्रेस बौखला गई है। लिहाजा कांग्रेस कार्यकर्ता पोलिंग एजेंट से मारपीट कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि इसके साथ ही मतदाताओं को पैसा बांटकर मतदान खरीद रहे हैं। और बीजेपी को वोट नहीं देने के लिए लोगों को धमका रहे हैं। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि पृथ्वीपुर विधानसभा में वोटरों को एक 1 हजार रुपए देने का लालच देकर कांग्रेस प्रत्याशी को वोट देने कहा जा रहा है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने कहा कि कांग्रेस उम्मीदवार और कार्यकर्ता चुनाव जीतने के लिए अनैतिक साधनों का इस्तेमाल कर रहे हैं। पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ता जनता को धमका रहे हैं। दरअसल बीजेपी के पोलिंग एजेंट से मारपीट की जा रही है।लोगों को मतदान करने से रोका जा रहा है। कांग्रेस अनैतिकता की हद पार कर रही है। 1 हजार रुपए देने का लालच देकर कांग्रेस प्रत्याशी को वोट देने कहा जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव आयोग में कर्मचारी अधिकारियों की झूठी शिकायत कर रही है।अनैतिक साधनों का इस्तेमाल कर कांग्रेस जीत नहीं सकती। उन्होंने कहा जनता अब जाग चुकी है।कांग्रेस जनता को डराएं धमकाएं नहीं शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव होने दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राजनीति को लेकर कांग्रेस के गंभीर न होने के कारण मोदी और ताकतवर होंगे: ममता बनर्जी

तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने कहा कि, राजनीति को लेकर कांग्रेस के गंभीर न होने के कारण मोदी और ताकतवर होंगे।भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए बनर्जी ने कहा कि वह अब दिल्ली की ‘दादागीरी’ बर्दाश्त नहीं करेंगी। पणजी। तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता […]
राजनीति को लेकर कांग्रेस के गंभीर न होने के कारण मोदी और ताकतवर होंगे: ममता बनर्जी

You May Like