नाकालिग के साथ दुष्कर्म का प्रयास,आरोपी की जमकर पिटाई

रूड़की। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी पड़ोसी के घर दूध लेने गई तो पड़ोसी के नौकर ने नाबालिग को अकेला देख बुरी नीयत से पकड़ लिया। जिसके बाद नौकर ने नाबालिग के कपड़े उतारने का प्रयास किया। विरोध करने और जोर-जोर से रोने की आवाज सुनकर नाबालिग के परिजन मौके पर पहुंचे। जिसके बाद नाबालिग को आरोपी के चुंगल से छुड़ाया गया।
नाबालिग बच्ची के शोर को सुकर आसपास के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने आरोपी नौकर की जमकर पिटाई भी की। बाद में घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को पकड़कर कोतवाली ले गई। कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि गुलशेर निवासी भलस्वा जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। वह पड़ोसी के यहां नौकरी करता है। उसने नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोपी के खिलाफ तहरीर दी गई है। संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए उसे न्यायालय समक्ष पेश किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सड़क हादसे में कार चालक की मौत, अन्य चार गंभीर

पौड़ी। थापली-अणेथ मोटर मार्ग पर एक टैक्सी कार दुघर्टना में वाहन चालक की मौत हो गई, जबकि अन्य 4 गंभीर घायल हो गये। स्थानीय लोगों व पुलिस ने रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों […]
सड़क हादसे में कार चालक की मौत, अन्य चार गंभीर

You May Like