यूपी में मोदी के नेतृत्व में बनी थी सरकार, 1.61 लाख नौजवानों को मिला रोजगारः योगी

News Hindi Samachar

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद रहीं। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूरी दुनिया जब कोरोना महामारी से त्रस्त है तब देश के भीतर जीवन और जीविका दोनों को भी बचाने का एक अद्भुत प्रबंधन और मार्गदर्शन हुआ। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद कहा। उन्होंने कहा कि देश में 75 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में जितना बेहतरीन प्रबंधन भारत ने किया है वो विश्व के सामने एक मिसाल बन गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 2017 में उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी। उन्होंने फरवरी 2018 में पहले इन्वेस्टर सम्मिट का उद्घाटन किया था और उसी का परिणाम है कि उत्तर प्रदेश में 3 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का निवेश हुआ और यहां के 1.61 लाख नौजवानों को रोजगार और नौकरी की सुविधा मिली। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश को एक डिफेंस कॉरिडोर का भी तोहफा दिया था।

अखिलेश ने बीजेपी को चुनाव चिन्ह बदलकर बुलडोजर रखने की दी नसीहत, कहा-
विकास की राह पर यूपी तभी चल सकता है जब सपा सरकार आएगी

लखनऊ। अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज मंहगाई कितनी हो गई है। दाल, सरसों का तेल कितना मेहनत हो गया। सरकार से जब पूछा गया कि सरसों का तेल मंहगा क्यों हो गया? तो सरकार कहती है कि हमने इसमें मिलावट नहीं की है। अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में चुनाव होने वाले हैं और सभी दल यूपी में आ रहे हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश की जनता ने बदलाव का मन बना लिया है और सपा की सरकार आएगी। भाजपा उद्योगपतियों की पार्टी है।

अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार को अपना चुनाव चिन्ह बदलकर बुलडोजर रख लेना चाहिए। ये सबसे बड़ी उपलब्धि सरकार की है कि इनके पास बुलडोजर है। बुलडोजर में स्ट्रेरिंग होता है। अभी बुलडोजर इधर चल रहा है। स्ट्रेरिंग घूम जाएगा तो बुलडोजर किधर चलेगा। इसके साथ ही अखिलेश यादव ने दावा किया कि मुख्यमंत्री आवास बना हुआ है उसका भी नक्शा पास नहीं है। ऐसी लंबी सूची होगी। सपा अध्यक्ष ने फैजाबाद-अयोध्या के गरीबों का जिक्र करते हुए कहा कि रात में उनका घर छीन लिया गया। रात में बुलडोजर चला दिया गया। सरकार मनमानी कर रही है और कानून को नहीं मान रही है। अखिलेश ने कहां कि जब कभी भी समाजवादी सरकार प्रदेश में बनेगी तो आपके घर जो तोड़े गए हैं वो वहीं बनाकर दिए जाएंगे।

आज नए विश्वविद्यालय का पीएम द्वारा उद्घाटन किए जाने पर तंज कसते हुए सपा मुखिया ने कहा कि आजीवन साम्प्रदायिकता और संकीर्ण राजनीति के विरोधी रहे व भाजपा के पूर्वगामियों की जमानत जब्त कराने वाले राजा महेन्द्र प्रताप सिंह के नाम पर नया विश्वविद्यालय बनाना भाजपाई ढोंग है जबकि उनके बनाए गुरुकुल विवि. वृंदावन को भाजपा सरकार ने नकली विवि घोषित करके उनका अपमान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

साइबर अपराधियों द्वारा पेंशन घारकों फर्जी कॉल

चमोली। साइबर अपराधियों द्वारा आजकल पेंशन घारकों को ‘‘जीवन प्रमाण पत्र’’ ऑनलाइन अपडेट करने के लिए फर्जी कॉल किए जा रहे है। उनके पास पेंशन धारकों का पूरा डेटा जैसे नियुक्ति व सेवानिव्त्ति की तिथि, पीपीओ नंबर, आधार कार्ड संख्या, स्थायी पता, ईमेल आईडी, सेवानिवृत्त पर प्राप्त राशि, मासिक पेंशन, […]
साइबर अपराधियों द्वारा पेंशन घारकों फर्जी कॉल

You May Like