हेमकुंड में ग्लेशियर टूटा, बर्फ में फंसे चार यात्री सुरक्षित निकाले, एक लापता

चमोली: हेमकुंड साहिब में रविवार को ग्लेशियर टूट गया। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पहुंची। इस दौरान बर्फ में फंसे चार यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया। जबकि एक यात्री अभी भी लापता है। पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि घटना शाम करीब छह बजे अटलाकुड़ी के पास की है। चार श्रद्धालु हेमकुंड साहिब से घांघरिया लौट रहे थे। इसी दौरान घांघरिया में ग्लेशियर खिसक कर मार्ग पर आ गया।
इसमें चार श्रद्धालुओं को सकुशल निकाल दिया गया, लेकिन एक यात्री अभी भी लापता है। मौके पर एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम भेज दी गई है। उन्होंने बताया कि हेमकुंड साहिब का रास्ता अभी बंद है। रास्ते को खोलने का काम भी शुरू कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक डोभाल ने बताया कि घटनास्थल पर तीर्थ यात्रियों के रेस्क्यू के लिए चॉपर भी भेजा गया, लेकिन देर शाम और बर्फ अधिक होने के कारण वो वहां उतर नहीं पाया। उन्होंने बताया कि रविवार को हेमकुंड से लौटने वाले अंतिम जत्थे में पांच श्रद्धालु शामिल थे। लापता महिला यात्री की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्पेशल ओलंपिक विश्व समर गेम्स में प्रतिभाग करने के लिए जा रहे खिलाड़ियों ने सीएम से की भेंट

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में स्पेशल ओलंपिक वल्र्ड समर गेम्स में प्रतिभाग करने के लिए जा रहे खिलाड़ियों और कोच ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों एवं कोच को 17 जून से 25 जून तक बर्लिन, जर्मनी में होने वाले इन खेलों […]

You May Like