आपदा राहत मद से प्रभावित परिवारों को 1.50 लाख की अंतरिम सहायता की घोषणा

News Hindi Samachar
देहरादून: सचिव मुख्यमंत्री आर.मीनाक्षी सुन्दरम ने प्रेस वार्ता करते हुए जोशीमठ आपदा को लेकर स्थिति को स्पष्ट किया। उन्होंने कह कि जोशीमठ में अभी तक दो होटल जो भूधंसाव के कारण लटक गए है उनको डिस्मेंटल करने का आदेश किया गया है क्योंकि ये होटल आसपास के भवनों के लिए भी खतरा बने हुए है। इसके अलावा अभी किसी का भी भवन नही तोडा जा रहा है। भूधंसाव से प्रभावित भवनों का सर्वे किया जा रहा है। असुरक्षित भवनों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर अस्थायी विस्थापन किया जा रहा है। प्रभावित परिवारों को तत्कालिक तौर पर 1.5 लाख की धनराशि अंतरिम सहायता के रूप में दी जा रही है। जिसमें 50 हजार रूपये घर शिफ्ट करने तथा 1 लाख रूपये आपदा राहत मद से एडवांस में उपलब्ध कराया जा रहा है। जो कि बाद में समायोजित किया जाएगा। सरकार लोगों को बेहतर से बेहतर सुविधा दे रही है। जो लोग किराए के घर पर जाना चाहते है उनको 6 महीने तक 4 हजार रूपये प्रतिमाह दिए जा रहा है। इससे पूर्व उन्होंने हितधारकों एवं स्थानीय लोगों के साथ बैठक करते हुए स्पष्ट किया कि भूधंसाव से जो भी यहां पर प्रभावित हुए है उनको मार्केट दर पर मुआवजा दिया जाएगा। मार्केट की दर हितधारकों के सुझाव लेकर और जनहित में ही तय किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्थानीय लोगों के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। जोशीमठ नगर क्षेत्र में भू-धंसाव के कारण 723 भवनों को चिन्हित किया गया है जिनमें दरारें आयी है। सुरक्षा के दृष्टिगत आजतक 131 परिवारों के 462 लोगों को अस्थायी राहत शिविरों में विस्थापित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रक्षा राज्यमंत्री ने दिया प्रभावित निवासियों को हर संभव मदद का आश्वासन

जोशीमठ: जोशीमठ में हालात बिगड़ते देख रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने मंगलवार को प्रभावित निवासियों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इससे पहले मंत्री ने यहां सैन्य अड्डे पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। कस्बे में, 670 से अधिक घरों में भूमि धंसने के कारण दरारें पड़ गई […]
रक्षा राज्यमंत्री ने दिया प्रभावित निवासियों को हर संभव मदद का आश्वासन

You May Like