प्रधानमंत्री मोदी ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को दी जन्मदिन की बधाई

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को जन्मदिन की बधाई दी और उनके लंबे व स्वस्थ जीवन की कामना की। गहलोत बुधवार को 72 वर्ष के हो गए। उनका जन्म तीन मई 1951 को जोधपुर में हुआ था। राजस्थान के मुख्यमंत्री के रूप में यह उनका तीसरा कार्यकाल है। उनकी गिनती कांग्रेस के बड़े नेताओं में की जाती है। मोदी ने एक ट्वीट में कहा, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को जन्मदिन की शुभकामनाएं। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

 गर्मी में भी ठंड का एहसास दिला रहा मौसम, ऑरेंज अलर्ट किया जारी

देहरादून:  उत्तराखंड में पहाड़ी इलाकों के साथ ही चारों धामों में आज भी मौसम खराब बना हुआ है। पहाड़ से मैदान तक बारिश होने से ठिठुरन बढ़ गई है। वहीं, मौसम विभाग ने 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं, […]
 गर्मी में भी ठंड का एहसास दिला रहा मौसम, ऑरेंज अलर्ट किया जारी

You May Like