भाजपा-कांग्रेस का कोई राजनीतिक चरित्र नहींः नरेन्द कठमाली

News Hindi Samachar

देहरादून। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र कठमाली ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस का उत्तराखण्ड में कोई राजनीतिक चरित्र नहीं है। इसलिए इन दोनों दलों के विधायक दलबदल की राजनीति को बढ़ावा दे रहे हैंे। जबकि उनकी पार्टी का उद्ेश्य गरीबों और असहाय लोगों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है।

प्रदेशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं देते हुए नरेन्द्र कठमाली ने कहा कि भारत की आजादी से लगातार देश में समाजवादी विचारधारा पैदा हुए। शुरू में राम मनोहर लोहिया, आचार्य नरेन्द्र देव और बाबू जयप्रकाश नारायण जैसे समाजवादी विचारकों ने गरीबों और असहाय लोगों के लिए सघर्ष किया। उसके उलटे कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी जैसी रााजनैतिक दलों ने पंूजीवाद को बढ़ावा देकर देश के गरीबों को कुचलने का काम किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा का मुख्य उद्ेश्य येन-केन-प्राकरेण सत्ता हथियार देश और प्रदेश में राज करना होता है। इन दलों की इसके अलावा कोई विचारधारा नही है। खुद यह उत्तराखण्ड में भी यह साबित हो चुका है। कभी कांग्रेस के विधायक भाजपा में शामिल हो जाते हैं तो कभी भाजपा के विधायक कांग्रेस में। यह एक प्रकार से जनता के साथ राजनैतिक छलावा है। जिसे प्रदेश की जनता अब समझने लगी है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की विचारधारा शुरू से ही देश प्रदेश में समतामूलक समाज की स्थापना करना है। जिसके की गरीबों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी को प्रदेश में आगे बढ़ाकर कांग्रेस और भाजपा को सबक सिखाने का काम करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शहीदों के परिजनों को आप की सरकार देगी एक करोड़ की सहायता राशिः केजरीवाल

पूर्व सैनिकों को सरकारी नौकरी में मिलेगा आरक्षण देहरादून। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज अपने छठवें उत्तराखंड दौरे पर देहरादून पहुंचे जहां जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर आप सीएम प्रत्याशी कर्नल कोठियाल ,आप प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया समेत पार्टी पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। […]
शहीदों के परिजनों को आप की सरकार देगी एक करोड़ की सहायता राशिः केजरीवाल

You May Like