देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 13,216 नए मरीज

News Hindi Samachar

नई दिल्ली: देश में पिछले 24 घंटे में शनिवार सुबह आठ बजे तक कोरोना वायरस से संक्रमित 13,216 नए मरीज मिले हैं। इस अवधि में कोरोना महामारी को मात देने वालों की संख्या 8,148 रही।वहींए कोरोना से 23 लोगों की मौत हुई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अबतक कुल 4 करोड़ 26 लाख 67 हजार 088 कोरोना के मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। मौजूदा रिकवरी दर 98.63 प्रतिशत है। फिलहाल देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 68 हजारए 108 है। दैनिक संक्रमण दर 2ण्73 प्रतिशत है।

आईसीएमआर के मुताबिक बीते 24 घंटे में 4.84 लाख से ज्यादा टेस्ट किए गए। उल्लेखनीय है कि अबतक कुल 85ण्73 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

काबुल में गुरुद्वारे के पास विस्फोट, दो लोगों के मारे जाने की आशंका

नई दिल्ली: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में शनिवार सुबह एक गुरुद्वारे के पास व्यस्त सड़क पर हुए विस्फोट में कम से कम दो लोगों के मारे जाने की आशंका है। काबुल शहर के कार्ते परवान इलाके में विस्फोटों की आवाज सुनी गई है। यह भी कहा जा रहा है कि […]
काबुल में गुरुद्वारे के पास विस्फोट, दो लोगों के मारे जाने की आशंका

You May Like