आर्यन खान को झटका, 7 अक्टूबर तक बढ़ाई गई एनसीबी की कस्टडी

News Hindi Samachar

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के हत्थे चढ़े आर्यन खान की पूरी रात NCB लॉकअप में गुजरी है। उन्हें 12 घंटे की पूछताछ के बाद NCB ने रविवार सुबह अरेस्ट दिखाया था। शाम को उन्हें किला हॉलिडे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें एक दिन यानी 4 अक्टूबर तक कस्टडी में भेज दिया गया। अब इस मामले को लेकर एक नया खुलासा यह हुआ है कि आर्यन ने गिरफ्तारी के बाद अपने परिवार और स्टाफ से दो बार बात की थी। दोनों बार लैंडलाइन नंबर से मोबाइल फोन पर कॉल किया गया था।

क्रूज जहाज पर रेव पार्टी मामले में आर्यन खान की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। कोर्ट ने आज आर्यन खान की कस्टडी 7 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। इसके साथ ही उनके दो साथी मुनमुन धमेचा और अरबाज मर्चेंट की भी कस्टडी 7 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है।  आपको बता दें कि स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने रविवार को दावा किया कि उसके पास मुंबई के तट से दूर क्रूज जहाज से जब्त मादक पदार्थ के मामले में बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान सहित गिरफ्तार तीनों आरोपियों और मादक पदार्थ तस्करों के बीच संबंध दिखाने के लिये सबूत हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री मनसुख मंडाविया ने रसायन और उर्वरक मंत्रालय के 'आजादी का अमृत महोत्सव' के प्रतिष्ठित सप्ताह समारोह का उद्घाटन किया

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, रसायन और उर्वरक मंत्री श्री मनसुख मंडाविया ने आज रसायन और उर्वरक मंत्रालय के लिए आजादी का अमृत महोत्सव के प्रतिष्ठित सप्ताह समारोह का उद्घाटन किया। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (एनआईपीईआर), एसएएस नगर, पंजाब प्रतिष्ठित सप्ताह समारोह के हिस्से के रूप में व्याख्यान श्रृंखला, संगोष्ठी और […]
श्री मनसुख मंडाविया ने रसायन और उर्वरक मंत्रालय के ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के प्रतिष्ठित सप्ताह समारोह का उद्घाटन किया

You May Like