संसदीय दल की बैठक में वंशवाद को लेकर पीएम का कड़ा संदेश, किसी के परिवारवालों को टिकट न मिलने की जिम्मेदारी मेरी

News Hindi Samachar

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संसदीय दल ने चार राज्यों के विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज कर सत्ता में वापसी करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा का जोरदार अभिनंदन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते हुए परिवारवाद की राजनीति को लेकर कड़ा संदेश दिया है। वहीं कांग्रेस पार्टी को भी अपने निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि परिवारवादी पार्टियां देश को खोखला कर रही हैं। इसके साथ ही जनता के बीजेपी के प्रति भरोसे को लेकर दावा किया कि हम वंशवाद की राजनीति के खिलाफ लड़ते हैं इसलिए लोग बीजेपी के विचारों पर मुहर लगाते हैं।

संसदीय दल की बैठक में वंशवाद को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि किसी के परिवारवालों को टिकट न मिलने की जिम्मेदारी मेरी है। उन्होंने कहा कि ऐसी राजनीति पर अंकुश लगाने के लिए भाजपा ने अपने संगठन के भीतर ही एक कोशिश आरंभ की है। पीएम मोदी ने कहा कि यदि विधानसभा चुनावों में किसी सांसद के बेटे या बेटी को टिकट नहीं मिला, तो यह उनकी ही वजह से है। हाल में संपन्न विधानसभा चुनावों में उनके कारण पार्टी के कई सांसदों के बेटे-बेटियों को टिकट नहीं मिल सका।

हाल में संपन्न हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा की सत्ता में फिर से वापसी की है। इस दौरान यूपी विधानसभा चुनाव में प्रयागराज से बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे को लखनऊ से टिकट नहीं दिया गया था। जबकि सांसद ने अपने बेटे को टिकट दिलाने के लिए अपनी सदन की सदस्यता तक को कुर्बान करने की बात कही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हिजाब प्रतिबंध बरकरार रखने का कोर्ट का फैसला ‘‘अत्यंत निराशाजनक’’: महबूबा मुफ्ती

श्रीनगर। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने हिजाब पर प्रतिबंध को बरकरार रखने के कर्नाटक उच्च न्यायालय के फैसले को ‘‘बेहद निराशाजनक’’ बताते हुए मंगलवार को कहा कि यह केवल धर्म की बात नहीं है, बल्कि चयन की स्वतंत्रता की भी बात है। महबूबा ने ट्वीट किया, ‘‘कर्नाटक […]
हिजाब प्रतिबंध बरकरार रखने का कोर्ट का फैसला ‘‘अत्यंत निराशाजनक’’: महबूबा मुफ्ती

You May Like